Suniel Shetty meet Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का एक बीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केएल राहुल (KL Rahul) के ससुर को देखकर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी बेटियों को भी अन्ना से आशीर्वाद दिलाने का काम किया।
शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) से मिले सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)
वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। दोनों ही अपने-अपने देश के सेलिब्रेटी हैं और दोनों का एक-दूसरे के साथ जिस तरीके का व्यवहार रहा है, वह देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। शाहिद अफरीदी अपनी बेटी की मुलाकात सुनील शेट्टी से करवाते हैं और वह अपनी बच्ची से सलाम करने के लिए कह रहे हैं। शाहिद अफरीदी का यह रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
केएल राहुल (KL Rahul) कर सकते हैं वापसी
भारत और पाकिस्तान (india vs pakistan) के बीच एशिया कप (Asia Cup) का मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाना है। केएल राहुल (KL Rahul) एशिया कप के जरिए भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। लंबे समय से केएल राहुल चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 21 अगस्त यानी सोमवार दोपहर डेढ़ बजे किया जाएगा।
‘हेरा फेरी 3’ (hera pheri 3) में आ सकते हैं नजर
सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (hera pheri 3) को लेकर चर्चाओं में हैं। अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस पर भी खासी मेहनत करते हैं। यही वजह है कि इतनी उम्र होने के बावजूद भी वह अभी भी पूरी तरह से फिट नजर आते हैं।
🇵🇰 🤝🏼 🇮🇳 | Boom Boom Shahid Afridi with Bollywood superstar Sunil Shetty in USA.#ShahidAfridi | #GreenShirts pic.twitter.com/5lcNPGfBMK
— Green Shirts 🏏🇵🇰 (@greenshirts17) August 17, 2023