Site icon TenaliRaman

Bigg Boss 17 Contestants List: Sourav Joshi से लेकर Harsh Beniwal, बिग बॉस-17 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 17 Contestants List

बिग बॉस कंटेस्टेंट की लिस्ट

Bigg Boss 17 Contestants List: बिग बॉस के 16 सीजन हो चुके हैं। अक्टूबर या नवंबर से बिग बॉस-17 (Bigg Boss 17) की शुरुआत होगी, जिसके कंटेस्टेंट (Bigg Boss 17 Contestants List) के बारे में जानने को फैंस बेताब हैं। यहां हमने बिग बॉस-17 के उन संभावित कंटेस्टेंट के बारे में बताया है, जो अबकी बार बिग बॉस हाउस में नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस ओटीटी-2 ने मचाया धमाल

इस साल बिग बॉस ओटीटी ने भी रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल की, जिसने सभी को चौंका दिया। बिग बॉस मेकर्स को बिग बॉस ओटीटी-2 (Bigg Boss OTT 2) से ये समझ आ गया है कि मशहूर एक्टर्स या खिलाड़ी के बजाय यू-ट्यूबर्स ने उन्हें ज्यादा दर्शक दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Archana Puran Singh Net Worth 2023: हंस-हंस कर बना ली करोड़ों की संपत्ति, इस महिला को सिर्फ हंसने के लिए मिलता है खूब पैसा

बिग बॉस ओटीटी-2 में अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) जैसे यू-ट्यूबर्स ने जबरदस्त प्यार हासिल किया। दोनों टॉप-2 रहे। एल्विश ने ट्रॉफी जीती और अभिषेक रनर-अप बने। जब फिनाले के अंतिम मिनट में मेकर्स ने कुछ पल के लिए वोटिंग लाइन्स खोलीं, तो रिकॉर्ड तोड़ वोट पड़ गए।

अब मेकर्स ने समझ लिया है कि मशहूर यू-ट्यूबर्स को शो का हिस्सा बनाना कितना फायदेमंद हो सकता है। यही वजह है कि बिग बॉस-17 में 3 मशहूर यू-ट्यूबर्स नजर आ सकते हैं। इनमें एक यू-ट्यूबर एशिया का नंबर-1 ब्लागर है।

आइए, जानते हैं कि बिग बॉस-17 में कौन-कौन कंटेस्ट नजर आने वाले हैं (Bigg Boss 17 Contestants List)

हर्ष बेनीवाल (Harsh Beniwal)

हर्ष बेनीवाल (Harsh Beniwal) एक नामी यू-ट्यूबर हैं। हर्ष अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस का लोगो शेयर कर चुके हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन बिग बॉस हाउस में दिखेंगे।

हर्ष बेनीवाल

हर्ष बेनीवाल के यू-ट्यूब चैनल पर 15.5 मिलियन से ज्यादा सबर्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने Harsh Beniwal नाम से इस चैनल की शुरुआत 6 मई 2015 को की थी। अभी तक उनके चैनल पर 1,809,596,844 व्यूज आ चुके हैं।

कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक (Kanwar Dhillon-Alice kaushik)

कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) और एलिस कौशिक (Alice kaushik), दोनों पांड्या स्टोर से सुर्खियों में आए थे। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों बिग बॉस-17 का हिस्सा बन सकते हैं। आखिर इन्हें इस सीजन के लिए अप्रोच क्यों किजा जा रहा है, इसकी वजह बेहद रोचक है।

कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक

दरअसल, ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा है। बिग बॉस मेकर्स इन बातों को भुनाना चाहते हैं।

ईशा मालवीय (Isha Malviya)

ईशा मालवीय

टीवी पर एक शो आया था उडारिया। उसमें ईशा मालवीय (Isha Malviya) भी थीं। खबरों के मुताबिक ईशा इस सीजन बिग बॉस शो का हिस्सा हो सकती हैं। उनसे पहले इस शो से प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने काफी बवाल मचाया था।

ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora)

ईशा मालवीय की तरह ट्विंकल अरोड़ा (Twinkle Arora) ने भी उडारिया में काम किया। खबरों के मुताबिक मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। उनका बिग बॉस-17 में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

सौरव जोशी (Sourav Joshi)

एशिया के नंबर-1 व्लॉगर सौरव जोशी (Sourav Joshi) ने अपने करियर की शुरुआत एक स्कैच आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने शुरू में सौरव जोशी आर्ट नाम का एक चैनल खोला, जिसमें स्कैच बनाते नजर आते थे। इस चैनल ने उन्हें पॉपुलर बना दिया।

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty: पाकिस्तान में भी अन्ना का धाक, क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बेटियों को दिलाया आशीर्वाद

सौरव जोशी का बचपन तंगहाली में गुजरा। उनके पिता एक मजदूर थे। ऐसी स्थिति में दो बेटों के होने के बावजूद उनके पिता ने गांव में रह रहे अपने भतीजे को भी हिसार में मौजूद अपने घर में बुला लिया, ताकि उसकी पढ़ाई सही से हो सके। तीनों भाइयों की तिकड़ी ने यू-ट्यूब पर जमकर धमाल मचा दिया और आज तीनों मशहूर यू-ट्यूबर्स हैं।

माना जाता है कि सौरव जोशी यू-ट्यूब से करीब 80 लाख प्रतिमाह कमाते हैं। जब एल्विश यादव और अभिषेक मलहान बिग बॉस में पहुंचे, तो सौरव जोशी ने भी शो में जाने की इच्छा जताई थी। इतना ही नहीं, एल्विश जब ट्रॉफी जीतकर घर लौटे, तो सौरव जोशी उनसे मिलने भी गए थे।

हल्द्वानी के रहने वाले सौरव जोशी रोजाना सुबह 8 बजे अपने व्लॉग डालते हैं। इस क्रम को उन्होंने कभी नहीं तोड़ा है, जिसने उन्हें मशहूर बनाया। Sourav Joshi Vlogs नाम के उनके चैनल में 1400 से ज्यादा वीडियोज हैं, जिस पर 9,846,359,699 से ज्यादा व्यूज हैं। उनके फिलहाल 22.3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

फैंस का मानना है कि अगर सौरव जोशी बिग बॉस शो का हिस्सा बनते हैं, तो वह इस शो को जीत सकते हैं। इसकी वजह उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि सौरव जोशी का क्रेज ना सिर्फ युवाओं में है, बल्कि बच्चे भी उनके जबरदस्त फैन हैं। सौरव का ना सिर्फ भारत, बल्कि विदेश में भी लाखों लोग जानते हैं। हाल ही में जब वह दुबई गए, तो वहां भी उनसे मिलने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी थी। उनकी सोसाइटी के बाहर हमेशा फैंस की भीड़ जमा रहती है, ताकि अपने फेवरेट यू-ट्यूबर की एक झलक पा सकें।

मल्लिका सिंह-सुमेध मुदगलकर (Mallika Singh-Sumedh Mudgalkar)

मल्लिका सिंह-सुमेध मुदगलकर

खबरों के मुताबिक मल्लिका सिंह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सुमेध मुदगलकर के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं, जिसके लिए मेकर्स उनके साथ संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक उनकी एंट्री को कंफर्म नहीं माना जा सकता है।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal)

खबरों के मुताबिक अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) को बिग बॉस ओटीटी के लिए भी अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं बने, लेकिन अब बिग बॉस सीजन-17 में उनकी एंट्री भी तय मानी जा रही है।

आपको बता दें कि अनुराग डोभाल एक यू-ट्यूबर हैं। सौरव जोशी की तरह वह भी उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। यू-ट्यूब पर उनका The UK07 Rider नाम से एक चैनल है, जिस पर 7.9 मिलियन से ज्यादा सबर्सक्राइबर्स हैं। इन्हें एल्विश यादव और अभिषेक मलहान के साथ कई बार देखा जा चुका है।

ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट (Aishwarya Sharma-Neil Bhatt)

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल को भी मेकर्स ने बिग बॉस-17 के लिए अप्रोच किया है। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) का अपने पति नील भट्ट (Neil Bhatt) के साथ इस शो में आना पक्का हो चुका है।

समर्थ जुरेल (Samarth Jurel)

 

समर्थ जुरेल अपने पर्सनैलिटी के लिए लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं। उनकी आंखें किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इस बिग बॉस सीजन वह शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Bigg Boss 17 Contestants List, Bigg Boss 17, Harsh Beniwal, Kanwar Dhillon, Alice kaushik, Isha Malviya, Twinkle Arora, Sourav Joshi, Mallika Singh, Sumedh Mudgalkar, Anurag Dobhal, Aishwarya Sharma, Samarth Jurel, Neil Bhatt, बिग बॉस कंटेस्टेंट की लिस्ट, बिग बॉस, सौरव जोशी, हर्ष बेनीवाल

Exit mobile version