Gadar 2 box office collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इसके बावजूद सनी देओल (sunny deol) की फिल्म गदर 2 (gadar 2) का जलवा कायम है। सनी देओल (sunny deol) की फिल्म गदर 2 (gadar 2) ने कमाई के मामले में बाहुबली 2 (baahubali 2) को पीछे छोड़ दिया है।
‘गदर 2’ ने 29वें दिन की इतनी कमाई (Gadar 2 box office collection)
11 अगस्त को रिलीज होने वाली गदर 2 को लेकर फैंस के बीच अभी भी क्रेज बना हुआ है। लंबे समय बाद सनी देओल की किसी फिल्म ने दर्शकों के बीच ऐसी छाप छोड़ी है। 29वें दिन फिल्म ने एक करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 511 करोड़ हो गई है। सनी देओल की एक्शन से भरपूर इस फिल्म को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
![Gadar 2 box office collection](http://www.tenaliraman.com/wp-content/uploads/2023/09/1-4.jpg)
‘गदर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा (Gadar 2 box office collection)
बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 510.90 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। गदर 2 ने गुरुवार को एक करोड़ की कमाई कर 511 करोड़ की कमाई कर ली है। इस लिहाज से सनी देओल करी गदर 2 ने बाहुबली 2 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जवान रिलीज होने के बावजूद गदर 2 सिनेमाघरों में बनी हुई है और दर्शक फिल्म को देखने के लिए भी बेहद दिलचस्पी के साथ जा रहे हैं।
‘गदर 2’ की कमाई में नहीं आई गिरावट (Gadar 2 box office collection)
सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीने होने वाले हैं। लेकिन अभी भी फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। गदर 2 को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। इन सभी हफ्तों में सनी की फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। ऐसा माना जा रहा था कि जवान के आने के बाद गदर 2 की कमाई में भारी गिरावट आ जाएगी। लेकिन गदर 2 को अभी भी दर्शक मिल रहे हैं।
![Gadar 2 box office collection](http://www.tenaliraman.com/wp-content/uploads/2023/09/2-2.jpg)
जानिए किस हफ्ते हुई कितनी कमाई (Gadar 2 box office collection)
पहले हफ्ते का कलेक्शन- 284.63 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन -134.47 करोड़
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन – 63.35 करोड़
चौथे हफ्ते का कलेक्शन- 27.55 करोड़