Sourav Joshi Biography
सौरव जोशी एक मशहूर यूट्यूबर हैं।

Sourav Joshi Biography: यूट्यूब ने बदली Sourav Joshi की किस्मत, जानें कितनी है कमाई, कौन गर्लफ्रेंड?

author
1 minute, 13 seconds Read

Sourav Joshi Biography: सौरव जोशी एशिया के नंबर-1 ब्लॉगर हैं। 8 सितंबर 2000 को एक गरीब परिवार में जन्मे सौरव जोशी (Sourav Joshi) ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ ना सिर्फ खुद, बल्कि अपने परिवार की जिंदगी को भी बदला है। सौरव जोशी ने अपने करियर की शुरुआत स्कैच आर्टिस्ट के तौर पर की थी, लेकिन सफलता उन्हें एक यू-ट्यूबर के तौर पर मिली।

Table of Contents

सौरव जोशी की बायोग्राफी (Sourav Joshi Biography)

सौरव जोशी आज यू-ट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। पूरे एशिया में उनकी बराबरी का काई व्लॉगर नहीं है। यही वजह है कि सौरव जोशी ने मोटी कमाई के साथ अपने परिवार की आर्थिक हालत को भी सुधारा है। आइए, सौरव जोशी (Sourav Joshi Biography) के बारे में जानते हैं…

सौरव जोशी कितना पढ़े-लिखे हैं?  (Sourav Joshi Educational Qualifications)

सौरव जोशी ने प्रारंभिक शिक्षा हिसार के एक स्कूल से की। ये स्कूल उनके घर के ही पास था। सौरव पढ़ाई में ज्यादा तेज नहीं थे, लेकिन क्रिएटिव दिमाग था। सौरव को स्कैच बनाने का शौक था, जिसके चलते उन्होंने Punjab Group of Colleges से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स किया।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Contestants List: Sourav Joshi से लेकर Harsh Beniwal, बिग बॉस-17 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट!

सौरव जोशी का करियर? (Sourav Joshi’s Career)

सौरव जोशी ने 5 सितंबर 2015 को Sourav joshi Arts नाम से एक यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत की थी, जिसमें वह स्कैच बनाना सिखाते थे। इस दौरान सौरव के पास ना तो अच्छा कैमरा था और ना ही एक अच्छी टेबल, लेकिन अपने हुनर के साथ उन्होंने इस चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बटोरे।

19 फरवरी 2019 को सौरव जोशी ने Sourav Joshi Vlogs नाम से ब्लॉगिंग चैनल शुरू किया, जिसमें वह अपनी दिनचर्या दिखाते थे। लोग उन्हें पहले ही आर्ट चैनल से जानते थे, जिसके चलते उन्हें इस नए चैनल पर तुरंत व्यूज मिलने शुरू हो गए।

कोरोना काल में सौरव के पिता का काम ठप्प पड़ गया था। ऐसे में सौरव के लिए उनका व्लॉगिंग चैनल वरदान साबित हुआ। आज सौरव जोशी के इस व्लॉगिंग चैनल पर 22.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

सौरव जोशी के माता-पिता कौन हैं? (Sourav Joshi’s Parents)

सौरव जोशी के पिता का नाम हरिंदर जोशी है। उनके पिता ने मजदूरी कर अपने परिवार को पाला है। सौरव जोशी खुद बता चुके हैं कि वह हिसार में रहते हुए 10 से ज्यादा किराए के घर बदल चुके थे।

Sourav Joshi's Parents
अपने माता-पिता के साथ सौरव जोशी

हालांकि सौरव जोशी के पिता ने कड़ी मेहनत कर उसी घर को खरीद लिया, जिसमें वह कभी किराए में रहा करते थे। सौरव जोशी की मां हेमा जोशी एक गृहणी हैं। उन्होंने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

सौरभ जोशी 1 महीने में कितना कमाते हैं? (Sourav Joshi Income 2023)

सौरव जोशी एक महीने में करीब 80 लाख रुपये की कमाई करते हैं। एक वीडियो में गलती से ये रकम फैंस को नजर आ गई थी। हालांकि बाद में सौरव जोशी ने इस क्लिप को वहां से हटा लिया था। हालांकि यू-ट्यूब की कमाई हर महीने एक समान नहीं रहती।

Sourav Joshi Biography
सौरव जोशी अपने पूरे परिवार के साथ।

सौरभ जोशी की 1 साल की इनकम कितनी है? (Sourav Joshi Net Worth 2023)

यूं तो सौरव जोशी ने साल दर साल अपनी कमाई में इजाफा किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बीते साल करीब 11-12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसमें एडसेंस के अलावा ब्रांड प्रमोशन से मिलने वाली कमाई भी शामिल है।

सौरव जोशी का असली भाई कौन है? (Sourav Joshi’s Brother)

सौरव जोशी के घर में आपको चार बच्चे नजर आएंगे, लेकिन इनमें साहिल जोशी उनके सगे भाई हैं। साहिल, सौरव से करीब 3 साल छोटे हैं। उन्होंने हाल ही में स्कूली पढ़ाई खत्म की है। फिलहाल वह ग्रेजुएशन कर रहे हैं। उनका यू-ट्यूब पर साहिल जोशी ब्लॉग्स नाम का एक चैनल है। साहिल स्टंट के काफी शौकीन हैं। कई बार उन्हें खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा चुका है।

Sourav Joshi's Brother
अपने भाइयों के साथ सौरव जोशी।

पीयूष जोशी कितने साल के हैं? (Piyush Joshi’s Age)

पीयूष जोशी (Piyush Joshi) 14 साल के हैं। वह सौरव जोशी के चचेरे भाई हैं। पीयूष अपनी पढ़ाई के लिए बचपन से ही सौरव जोशी के साथ रहते हैं। जब सौरव जोशी ने अपना ब्लॉगिंग चैनल शुरू किया, तो उसे सफल बनाने में पीयूष जोशी का अहम योगदान रहा। पीयूष की शरारतें लोगों को काफी पसंद आईं। आज पीयूष जोशी खुद Piyush Joshi Gaming नाम से एक चैनल चला रहे हैं।

Piyush Joshi
चचेरे भाई पीयूष जोशी के साथ सौरव जोशी।

सौरव जोशी कहां रहते हैं? (Where is Sourav Joshi Currently Living?)

सौरव जोशी ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा हिसार (हरियाणा) में बिताया, लेकिन जब यू-ट्यूब की बदौलत उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई, तो उन्होंने हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित ओलीविया कॉलोनी में घर किराए पर ले लिया, जहां उनके चाचा का परिवार भी साथ रहता है।

सौरव जोशी के पास कितनी कारें है? (Sourav Joshi’s Car Collection)

सौरव जोशी के पास Toyota fortuner है, जिसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपये है। इसके अलावा उन्होंने करीब 20-30 लाख की thar भी खरीदी। हालांकि उन्होंने ये कार अपने एक करीबी को बेच दी, लेकिन आज भी थार उनके घर के बाहर ही खड़ी रहती है। हाल ही में सौरव जोशी ने पोर्श कार खरीदी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास एक बाइक भी है।

सौरव जोशी का कार कलेक्शन

सौरव जोशी की गर्लफ्रेंड कौन है? (Sourav Joshi’s Girlfriend)

प्रिया धापा (Priya Dhapa) को सौरव जोशी की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। दोनों अक्सर एक साथ घूमते नजर आते हैं। दोनों ने एक साथ म्यूजिक एल्बम में काम भी किया है। प्रिया और सौरव जोशी के पारिवारिक संबंध भी हैं। प्रिया कई बार सौरव जोशी के घर जा चुकी हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया है।

प्रिया धापा खुद एक यू-ट्यूबर हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले उन्होंने एक चैनल डिलीट हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रिया के करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं।

सौरव जोशी के पास कितनी प्रॉपर्टी है? (Sourav Joshi’s Property)

सौरव जोशी के पास हिसार में एक घर है, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में एक फ्लैट भी खरीद लिया है, जिसकी लोकेशन के बारे में उन्होंने कभी खुलासा नहीं किया।

Sourav Joshi Biography
एशिया का नंबर-1 व्लॉगर सौरव जोशी।

सौरव जोशी फिलहाल हल्द्वानी में एक किराए के घर में रहते हैं, लेकिन इसी सोसायटी में उन्होंने एक जमीन खरीदी, जिसमें आलीशान मकान बनवा रहे हैं। इस घर में ना सिर्फ उनका परिवार, बल्कि चाचा का परिवार भी रहेगा।

सौरव जोशी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी? (Sourav Joshi’s Controversy)

सौरव जोशी ने एक वीडियो में कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड को लोग उनकी वजह से जानते हैं। हालांकि सौरव जोशी का अर्थ वह नहीं था, लेकिन लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके बाद सौरव जोशी ने मामले पर सफाई देते हुए माफी तक मांगी थी।

सौरव जोशी के परिवार में कौन-कौन है? (Sourav Joshi’s Family)

सौरव जोशी के परिवार में उनके माता-पिता, एक छोटा भाई है। इसके अलावा उनके चाचा-चाची और दो चचेरे भाई भी साथ ही रहते हैं। इन 8 लोगों के अलावा सौरव जोशी के दादा-दादी भी हैं, जो गांव में रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sourav joshi (@souravjoshivlogs)

सौरव जोशी का गांव कहां है? (Sourav Joshi’s Village)

सौरव जोशी मूल रूप से टोटाशिलिंग, कौसानी (अल्मोड़ा) के रहने वाले हैं। वह कई बार अपने गांव भी जा चुके हैं, जहां से उन्होंने कई वीडियोज बनाए हैं। यहां उनके दादा-दादी रहते हैं। इसके साथ ही उनके गांव वाले घर में एक गाय भी है।

असली नाम मोहित जोशी
जन्म 8 सितंबर 2000
उम्र 23 साल
नागरिकता भारतीय
होम टाउन हल्द्वानी (उत्तराखंड)
परिवार मां- हेमा जोशी

पिता- हरिंदर जोशी

भाई- साहिल, पीयूष, कुणाली।

बहन- नहीं

चाचा

चाची

दादा

दादी

कद 5′ 4″
वजन 56 किलोग्राम
धर्म हिंदू ब्राह्मण
प्रोफेशन यूट्यूबर
शिक्षा ग्रेजुएट
स्कूल गर्वमेंट हाई स्कूल, हिसार
कॉलेज पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेज
डिग्री बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स
रंग शरीर- गोरा

बाल- काले

आंखें- काली

नेट वर्थ करीब 30 करोड़
शौक क्रिकेट खेलना, पेंटिंग करना, गाने सुनना, व्लॉगिंग करना
राशि कन्या
पालतू जानवर  ऑरियो (डॉग)
शादी नहीं
गर्लफ्रेंड प्रिया धापा
सोशल मीडिया अकाउंट्स यू-ट्यूब चैनल-1

यू-ट्यूब चैनल-2

फेसबुक

इंस्टाग्राम

ट्विटर

सौरव जोशी को क्या-क्या है पसंद? (Sourav Joshi’s Favorite Things)

फेवरेट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
फेवरेट फूड पहाड़ी खाना
फेवरेट कलर ब्लू, येलो
फेवरेट मूवी लगान
फेवरेट डेस्टिनेशनल लंदन
फेवरेट सॉन्ग जीत
फेवरेट पेट एनिमल डॉग
फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह
फेवरेट कार बीएमडब्लू, थार, पोर्श

Sourav Joshi, Sourav Joshi Biography, Sourav Joshi Educational Qualifications, Sourav Joshi’s Career, Sourav Joshi’s Parents, (Sourav Joshi Income 2023, Sourav Joshi Net Worth 2023, Sourav Joshi’s Brother, Piyush Joshi’s Age, Sourav Joshi’s Car Collection, Where is Sourav Joshi Currently Living?, Sourav Joshi’s Girlfriend, Sourav Joshi’s Property, Sourav Joshi’s Controversy, Sourav Joshi’s Family, Sourav Joshi’s Village

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोज पीते हैं नारियल पानी, पहले जान लीजिए ये 9 नुकसान! जान लीजिए लहसुन के 7 फायदे, फिर रोज करेंगे सेवन विराट कोहली को मिलेगा डायमंड बैट, कीमत जानकर उड़ेंगे होश यू-ट्यूब से लाखों की कमाई, आलीशान जिंदगी के शौकीन एल्विश यादव 69 साल का WWE रेसलर, रचाएगा 25 साल छोटी लड़की से शादी