हल्क होगन!

हमारे बचपन में एक रेसलर था- हल्क होगन। काफी पहले रिटायर हो चुका है, लेकिन 69 साल की उम्र में आज भी सुर्खियों में है।

तीसरी बार शादी

क्या आप जानते हैं कि हल्क होगन ने तीसरी बार शादी की घोषणा कर दी है!

24 साल छोटी गर्लफ्रेंड

जी हां! हल्क होगन 45 वर्षीय स्काई डेली से सगाई भी कर चुके हैं।

गर्लफ्रेंड के 3 बच्चे

पेशे से योगा इंस्ट्रक्टर स्काई डेली के 3 बच्चे हैं।

पहली बार कब साथ दिखे

हल्क होगन और स्काई डेली को पहली बार फरवरी 2022 में साथ देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी।

पहली शादी

हल्क होगन ने साल 1983 में लिंडा होगन से शादी की थी, जिनसे साल 2009 में तलाक लिया।

पहली पत्नी से कितने बच्चे?

पहली पत्नी से हल्क होगन के दो बच्चे हैं- ब्रूक और निक।

दूसरी शादी

इसके बाद साल 2010 में हल्क ने जेनिफर मैकडैनियल से शादी रचाई, लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।

Gadar 2 Box Office: 300 करोड़ के पार पहुंची गदर 2, ताबड़तोड़ कमाई जारी