puspa
puspa

पुष्पा झुकेगा नहीं… अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज से पहले ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड

author
0 minutes, 5 seconds Read

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के एक्शन और डॉयलोग को फैंस द्वारा काफी पंसद किया गया था। पुष्पा हिट होने के बाद से ही लगातार फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। अगले साल ‘पुष्पा 2: द रूल’ नाम से इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर इस साल अप्रैल में रिलीज किया गया था। फिल्म के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई थी। एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी फैंस के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। इस फिल्म के गाने में सुपरहिट रहे थे। पुष्पा के गाने आज भी फैंस के जुबां पर है। सोशल मीडिया पर इन गानों को लेकर कई रील्स बनाए जा चुके हैं।

‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने ट्वीट कर फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक प्राप्त करने वाला पहला भारतीय फर्स्ट लुक पोस्ट बन गया है। इस बात की खुशी मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर करने का काम किया है। इसे अब तक सात मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इससे पहले किसी भारतीय फिल्म के पोस्टर को इतने लाइक नहीं मिले थे।

17 दिसंबर 2021 को ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने का काम किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में थे। सभी एक्टर की एक्टिंग को फैंस ने सराहा था। एक बार फिर दूसरे पार्ट में भी ये सभी एक्टर फैंस का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोज पीते हैं नारियल पानी, पहले जान लीजिए ये 9 नुकसान! जान लीजिए लहसुन के 7 फायदे, फिर रोज करेंगे सेवन विराट कोहली को मिलेगा डायमंड बैट, कीमत जानकर उड़ेंगे होश यू-ट्यूब से लाखों की कमाई, आलीशान जिंदगी के शौकीन एल्विश यादव 69 साल का WWE रेसलर, रचाएगा 25 साल छोटी लड़की से शादी