Neeraj Chopra

Neeraj Chopra Biography: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा ने जीते हैं कई खिताब, करोड़ों की है संपत्ति, ऐसे शुरू हुई थी कहानी

author
0 minutes, 22 seconds Read

Neeraj Chopra Biography: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship 2023) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल (Gpld Medal) जीतकर इतिहास रचने का कारनामा किया। मेन्स जेवलिन (Javelin Throw Final) थ्रो में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। फाइनल से पहले भारत के पास इस टूर्नामेंट में कोई गोल्ड मेडल नहीं था।

कहां हुआ था नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का जन्म

जैवलिन थ्रो (Javelin Throw in Olympics) में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इस समय चर्चाओं में बने हुए हैं। 24 दिसंबर 1997 में हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा क्षेत्र में नीरज चोपड़ा का जन्म हुआ था। बचपन से ही नीरज चोपड़ा का रुझान खेलों के प्रति अधिक रहा है। वह पढ़ाई से ज्यादा खेलों में बिजी रहते थे।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने की है इतनी पढ़ाई

पढ़ाई की बात करें तो नीरज चोपड़ा ने पंजाब के जालंधर में मौजूद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से आर्ट्स से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। नीरज चौपड़ा की स्कूली पढ़ाई बीवीएन पब्लिक स्कूल से हुई थी। लेकिन पढ़ाई से ज्यादा उनका मन खेलों में ही रहता था। जिसके लिए कई बार घरवालों से उन्हें टोका भी जाता था। लेकिन इसके बावजूद उनकी रुचि खेलों में कम नहीं हुई।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) करते हैं इतनी कमाई

नीरज चोपड़ा अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। सीएनॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में नीरज का नेट वर्थ 4 से 5 मिलियन डॉलर (लगभग 34-35 करोड़ रुपये) है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड हासिल करने के बाद उनकी कमाई में तेजी से वृद्धि देखने को मिली। नीरज आज के समय में स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड गेटोरेड, नाइकी, एक्सॉनमोबिल कंपनियों के विज्ञापन भी करते हैं जिनसे उनकी करोड़ों में कमाई होती है।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की कामयाबी में कोच का बड़ा योगदान

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड दिलाया था। लेकिन इसके लिए उन्हें तैयार करने में उनके कोच का बड़ा हाथ रहा था। नीरज चोपड़ा को कई कोचों ने इस मुकाम तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है, जबकि उनके मुख्य कोच दिग्गज उवे हॉन रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने कई इंटरव्यू में उवे हॉन का जिक्र भी किया है। साल 2017 और 2018 के दौरान कोच से उन्हें काफी चीजें सीखने को मिली थी।

Raksha Bandhan 2023: क्या है राखी का शुभ मुहूर्त? क्यों नहीं बांधते भद्रकाल में राखी?

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के रिकॉर्ड पर एक नजर

पोलैंड में 86.48 मीटर के जूनियर विश्व रिकॉर्ड थ्रो फेंककर उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड साल 2016 के दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
सीनियर लेवल पर उनका पहला गोल्ड इसी साल साउथ एशियन गेम्स में आया था।
साल 2017 में भुवनेश्वर में आयिजित एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की।
साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज चोपड़ा ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
साल 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में भी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बने।
डायमंड लीग में अपना दम दिखाते हुए साल 2022 के दौरान उन्होंने गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

1 89.94 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
2 89.30 मीटर पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड)
3 89.08 मीटर लुसाने डायमंड लीग 2022
4 88.77 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट)
5 88.67 मीटर दोहा डायमंड लीग (क़तर) 5 मई, 2023
6 88.44 मीटर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022
7 88.39 मीटर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन)
8 88.17 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट)
9 88.13 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन)
10 88.07 मीटर इंडियन ग्रां प्री 3 (पटियाला, भारत)
11 88.06 मीटर एशियाई खेल 2018 (जकार्ता, इंडोनेशिया)
12 88.00 मीटर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022
13 87.86 मीटर ACNW लीग मीटिंग 1 (पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका)
14 87.80 मीटर फेडरेशन कप (पटियाला, भारत)
15 87.73 मीटर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट)
16 87.66 मीटर लुसाने डायमंड लीग 2023 (स्विट्ज़रलैंड)
17 87.58 मीटर टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान)
18 87.46 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
19 87.43 मीटर दोहा डायमंड लीग (कतर)
20 87.03 मीटर टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान)
21 87.00 मीटर ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022
22 86.92 मीटर पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड)
23 86.84 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
24 86.79 मीटर कुओर्टेन गेम्स (फिनलैंड)
25 86.69 मीटर कुओर्टेन गेम्स (फिनलैंड)
26 86.67 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
27 86.65 मीटर टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाइंग (जापान)
28 86.52 मीटर दोहा डायमंड लीग 2023 (क़तर)
29 86.48 मीटर वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप 2016
30 86.47 मीटर कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 (गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया)

 

neeraj chopra gold medal, neeraj chopra gold medal throw distance, neeraj chopra gold medal date, neeraj chopra olympic record, neeraj chopra medals, neeraj chopra record, neeraj chopra javelin throw in olympics, neeraj chopra story, neeraj chopra wikipedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोज पीते हैं नारियल पानी, पहले जान लीजिए ये 9 नुकसान! जान लीजिए लहसुन के 7 फायदे, फिर रोज करेंगे सेवन विराट कोहली को मिलेगा डायमंड बैट, कीमत जानकर उड़ेंगे होश यू-ट्यूब से लाखों की कमाई, आलीशान जिंदगी के शौकीन एल्विश यादव 69 साल का WWE रेसलर, रचाएगा 25 साल छोटी लड़की से शादी