Tenaliram Ki Kahaniyan
तेनालीराम और लाल मोर।

Tenaliram Ki Kahaniyan: तेनालीराम और अनोखा ‘लाल मोर’

author
0 minutes, 17 seconds Read

Tenaliram Ki Kahaniyan: विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय अद्भुत और विलक्षण चीजें इकट्ठा करने के शौकीन थे। दरबारी उनकी चापलूसी के लिए ऐसी ही दुर्लभ वस्तुओं की खोज में रहते, ताकि वह उस चीज महाराज को देकर उनकी नजरों में श्रेष्ठ बने रहें और उन्हें इनाम भी मिलता रहे।

Tenaliram Ki Kahaniyan

एक दिन एक लालची दरबारी को अनोखी चाल सूझी। उसने एक मोर को पकड़ा और एक चित्रकार से उसे लाल रंग में रंगवा दिया। उस मोर को लेकर वह राजा कृष्णदेव राय के दरबार पहुंचा और बोला- ‘‘महाराज ! मैंने इस अद्भुत मोर को गुजरात के घने जंगलों से खास आपके लिए ही मंगवाया है।’’

Tenaliram Ki Kahaniyan
तेनालीराम की कहानियां।

राजा कृष्णदेव राय अति प्रसन्न हो गए। उन्होंने मोर को बड़े गौर से देखा। उन्हें लाल रंग के मोर को देखकर बड़ी हैरानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि लाल मोर, वास्तव में उनके लिए अद्भुत चीज है। इसे वह राष्ट्रीय उद्यान में कड़ी सुरक्षा में रखवाएंगे।

ये भी पढ़ें- Tenaliraman Ki Kahaniyan: जब तेनालीराम को मिली वैद्य से सीख

राजा कृष्णदेव राय ने दरबारी से पूछा- अच्छा…ये तो बताओ कि इस मोर को मंगवाने में तुम्हें कितना रुपया खर्च करना पड़ा है ?’’

दरबारी अपनी तारीफ सुनकर बहुत खुश था। मन ही मन अपनी चाल को सफल होता देखकर उसके मन में लड्डू फूट रहे थे। उसने भी राजा से झूठ बोलना शुरू कर दिया।

दरबारी ने कहा- ‘‘महाराज, आपके लिए यह दुर्लभ वस्तु लाने के लिए मैंने अपने दो सेवकों 2 घोड़ों के साथ को पूरे देश में घुमाया। वो 2 सालों तक किसी अनोखी चीज की तलाश में रहे। तब जाकर गुजरात के जंगलों से यह लाल रंग का मोर मिल सकता है। इसके लिए मैंने अपने सेवकों पर करीब 50 हजार रुपये खर्च कर दिए।’’

https://www.mensxp.com/ampstories/hindi/sports/cricket/143345-asia-cup-2023-ind-vs-pak-india-vs-pakistan-match-likely-to-be-held-on-10th-september.html
तेनालीराम की कहानियां।

अपने लिए दरबारी की इतनी कड़ी मेहनत के बारे में सुनकर राजा कृष्णदेव राय भावुक हो गए। उन्होंने अपने मंत्री को आदेश दिया कि तुरंत उस दरबारी को राजकोष से 50 हजार रुपये दिए जाएं।

मंत्री को आज्ञा देने के बार राजा ने दरबारी से कहा, ‘‘ये तो आपको वो रुपया दिया जा रहा है, जो आपने मेरे इस बेशकीमती लाल मोर की खोज में खर्च किया है। इसके अलावा आपको एक हफ्ते बाद उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।’’

बस फिर क्या था। दरबारी यही तो सुनना चाहता था। उसके चेहरे पर एक कुटिल मुस्कान थी, उसने राजा को प्रणाम किया और जय-जयकार करता हुआ राजभवन से चला गया।

तेनालीराम उसी सभा में मौजूद था। वह यूं तो दरबारी की चाल को समझ रहा था, लेकिन राजा कृष्णदेव राय की भावनाओं को समझते हुए, उस वक्त कुछ ना बोलना ही उचित समझा। तेनालीराम को पता था कि पूरी दुनिया में लाल मोर कभी भी नहीं पाया जाता है। वो समझ चुका था कि इसमें दरबारी की कोई चाल है।

Tenaliram Ki Kahaniyan
तेनालीराम की कहानियां।

तेनालीराम ने अपने गुप्तचरों को आदेश दिया कि उस रंग विशेषज्ञ को खोजा जाए, जिसने लाल मोर तैयार किया है। जब उस विशेषज्ञ का पता चला, तो तेनालीराम खुद उसके पास पहुंचा और अगले दिन राजा के दरबार में पेश कर दिया।

तेनालीराम ने राजा कृष्णदेव राय से बेहद विनम्रतापूर्व कहा- ‘‘महाराज हमारे दरबारी मित्र ने 50 हजार में केवल एक लाल मोर ही मंगवाया था। मैं सिर्फ 60 हजार में उससे भी अधिक सुन्दर चार लाल मोर लेकर आ गया हूं।’’

राजा यह सुनकर हैरान था। उसने देखा कि सचमुच तेनालीराम के पास चार सुर्ख लाल रंग के मोर थे, जो दरबारी के मोर से कहीं अधिक सुंदर दिख रहे थे। राजा ने तुरंत अपने मंत्री को आज्ञा दी कि तेनालीराम को फौरन 60 हजार रुपय पुरस्कार के तौर पर दिए जाएं।

Tenaliram Ki Kahaniyan
तेनालीराम की कहानियां।

जैसे ही राजा कृष्णदेव राय ने पुरस्कार की घोषणा की, तेनालीराम ने उस चित्रकार की ओर इशारा करते हुए कहा- “महाराज, पुरस्कार का सही हकदार मैं नहीं, बल्कि ये कलाकार है। यह शख्स एक अनोखा चित्रकार है, जो किसी भी वस्तु का रंग बदलने में निपुण है। इसी चित्रकार ने नीले मोरों को लाल रंग में रंग दिया है।’’

तेनालीराम की बात सुनते ही राजा दरबारी की पूरी चाल को समझ गया। उन्हें समझ आ गया कि दरबारी ने मूर्ख बनाकर रुपये ठगे हैं। राजा ने तुरंत अपने सैनिकों को आदेश दिया कि उस धूर्त दरबारी से पुरस्कार राशि छीनकर उसे को जेल में डाल दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चित्रकार को 1 लाख रुपये इनाम में देने की घोषणा कर दी।

निष्कर्ष-

इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि किसी चीज की पड़ताल किए बगैर, हमें किसी के दावे को सही नहीं मान लेना चाहिए। इसके साथ ही किसी पर भी आंखें मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Tenaliram Ki Kahaniyan, Tenaliraman Ki Kahaniyan, Tenali Raman Best Stories In Hindi, तेनाली राम की कहानी, तेनालीराम की कहानियां, tenaliraman,

Similar Posts

रोज पीते हैं नारियल पानी, पहले जान लीजिए ये 9 नुकसान! जान लीजिए लहसुन के 7 फायदे, फिर रोज करेंगे सेवन विराट कोहली को मिलेगा डायमंड बैट, कीमत जानकर उड़ेंगे होश यू-ट्यूब से लाखों की कमाई, आलीशान जिंदगी के शौकीन एल्विश यादव 69 साल का WWE रेसलर, रचाएगा 25 साल छोटी लड़की से शादी